होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज का इतिहास 

आज का इतिहास 

 

Today History: 2010 - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तख़त कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।


2008- सशक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।


2007 - फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।


2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।


2005 - ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।


2002 - दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।


1989 - रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।


1978 - थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।


1975 - 'दो आँखें बारह हाथ', 'झनक-झनक पायल बाजे', 'गूंज उठी शहनाई', 'संपूर्ण रामायण', 'गुड्डी' और 'आशीर्वाद' जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले वसंत देसाई का निधन हुआ।


1971 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।


1966 - जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।


1961 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।


1957 - ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।


1947 - इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।


1941 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।


1941 - अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल दूसरे विश्व युद्ध के दौरान चर्चा करने के लिए वॉशिंगटन में मिले।


1940 - मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।


1910 - अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।


1882 - थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।


1851 - भारत में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई।


1843 - रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।


1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।