होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह और जडेजा की वापसी, नए चेहरे को भी मिला मौका

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह और जडेजा की वापसी, नए चेहरे को भी मिला मौका

 

India Squad for Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट की टीम से बाहर हैं। 15 सदस्यीय टीम में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। टीम में 4 स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को जगह मिली है। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में धमाका करने वाले मानव सुथार को भी श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट से आराम दिया गया था। वहीं, गुरनूर बराड़, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम के लिए पहली बार चुने तो गए थे, मगर उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। उम्मीद है कि श्रीलंका में उनके टेस्ट डेब्यू का इंतजार खत्म होता दिखे।

टीम में मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का चुना जाना चौंकाने वाला रहा। सारांश बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं। फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 54 मैचों में 2200 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 188 विकेट लिए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन।

श्रीलंका से 2 टेस्ट की सीरीज

भारत को श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। टीम इंडिया 4 अगस्त को श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी, जहां वह 7 अगस्त से कोलंबो में एक 4 दिवसीय वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी।


संबंधित समाचार