Ambala Accident News: हरियाणा के अंबाला में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने एक 22 वर्षीय लड़की पर कार चढ़ा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा काली पलटन पुल के नजदीक हुआ। बताया जाता है कि नशे में धुत पुलिसकर्मी ने पहले अपनी गाड़ी से एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी. जिससे ई-रिक्शा में बैठी लड़की गिर पड़ी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उस पर कार चढ़ा दी. जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने जम कर बवाल किया और आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक लड़की की पहचान निकिता के रूप में हुई है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। घटना से गुस्साए लोगों और परिजनों ने अंबाला के नागरिक अस्पताल में देर रात को जमकर हंगामा किया।
निकिता ने मौके पर ही तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काली पलटन पुल के नजदीक एक गाड़ी चालक जो पुलिस कर्मचारी था। उसने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा में सवार 22 वर्षीय निकिता गिर गई और गाड़ी चालक ने बेरहमी से निकिता के ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। निकिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि पुलिसकर्मी ने शराब पी रखी थी और भीड़-भाड़ वाली जगह पर भी उसकी गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। उसने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था और एक ई-रिक्शा चालक को टक्कर मार दी।
आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
टक्कर इतनी तेज थी कि लड़की ई-रिक्शा से नीचे गिर गई। इस बाद भी आरोपी पुलिसकर्मी रुका नहीं और उस पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे लड़की की मौत हो गई. वहीं इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया।