होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Meta ने स्वीकार की गलती, PM मोदी का वीडियो ब्लॉक होने पर मांगी माफी

Meta ने स्वीकार की गलती, PM मोदी का वीडियो ब्लॉक होने पर मांगी माफी

 

PM Modi Video Ban Facebook: फेसबुक से पीएम मोदी का पोस्ट हटाने को लेकर Meta ने माफी मांगी है। Meta ने कहा कि प्रधानमंत्री का वीडियो तकनीकी गलती की वजह से हट गया था। बाद में गलती सुधारी गई और हटाए गए कंटेंट को फिर से बहाल कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को Meta ने हटा दिया था। इसे लाखों बार देखा गया था।

इसके बाद कई नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई। पीएम मोदी ने यह वीडियो सेल्फी मोड में रिकॉर्ड किया था। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने इस वीडियो के जरिए छात्रों को संदेश दिया था। पीएम मोदी ने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार कड़े कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्देश जारी किए गए हैं। पेपर लीक मामलों के लिए कड़ी सजा का भी प्रावधान किया जाएगा। इस संबंध में संसद में एक कानून भी पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, वीडियो हटने के बाद सरकार ने Meta के ग्लोबल हेड को तलब किया था। इंस्टाग्राम के ग्लोबल हेड को भी समन भेजा गया था। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था।

BJP नेता ने Meta पर लगाया गंभीर आरोप

बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने Meta पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि पीएम मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई से जुड़ी एक पोस्ट की थी, जिसे Meta ने भारत में ब्लॉक कर दिया है। फेसबुक पर उनका पोस्ट नहीं दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि Meta ने आखिर किसके कहने पर इस तरह की कार्रवाई की।

37 दिन तक चला CJP का आंदोलन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 37 दिन तक लंबा प्रदर्शन किया था। सरकार से अपनी मांगें मनवाने के बाद CJP ने शनिवार को आंदोलन समाप्त कर दिया था। CJP ने पेपर लीक के विरोध और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया था। CJP की तीन प्रमुख मांगें थीं। पहली, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। दूसरी, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा। तीसरी, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए।


संबंधित समाचार