Anil Vij Health: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज शाम उनके आवास पर मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना की।
गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज जी के दोनों पांव में फ्रैक्चर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
अनिल विज व मनोहर लाल दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं। मनोहर पार्ट एक व दो दोनों में विज कैबिनेट मंत्री रहे हैं। मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में अनिल विज कैबिनेट मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।