होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज का इतिहास

आज का इतिहास

 

Todays history: जैसे ही हम इतिहास के पन्ने खोलते हैं, अनगिनत कहानियाँ हमारी आँखों के सामने आ जाती हैं, चीखती हैं और अपना असली रूप दिखाने की मांग करती हैं। कुछ लोग इन कहानियों को पढ़ने में दिन-रात लगे रहते हैं, जबकि कुछ लोग बस उन्हें किनारे कर देते हैं। क्या आप जानते हैं कि इतिहास पढ़ना और उसके बारे में जानना कितना ज़रूरी है? इतिहास पढ़ने से न सिर्फ़ हमारा ज्ञान बढ़ता है बल्कि हम नए शब्दों से भी परिचित होते हैं। आज हम आपके लिए इतिहास के पन्नों से कुछ ज़रूरी जानकारी लाए हैं जो आपके लिए जानना बहुत ज़रूरी है। आइए जानें कि इतिहास के पन्नों में 27 नवंबर इतना खास क्यों है।

27 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1001 - हिंदू शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
  • 1095 - पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।
  • 1795 - पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
  • 1807 - पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
  • 1815 - पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
  • 1895 - अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
  • 1912 - अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
  • 1932 - पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • 1949 - जबलपुर के निवासियों ने चंदा इकट्ठा करके नगरपालिका प्रांगण में सुभद्रा कुमारी चौहान जी की आदमकद प्रतिमा लगवाई जिसका अनावरण कवयित्री और उनकी बचपन की सहेली महादेवी वर्मा ने किया।
  • 1966 - उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
  • 1995 - मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो 'मिस वर्ल्ड' 1995 चुनी गईं।
  • 2000 - फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
  • 2002 - बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नयी दिल्ली आये।
  • 2004 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 2007 - पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
  • 2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
  • 2014 - आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का बाउंसर से घायल होने के बाद मौत हुई।