होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर से सरेराह बदसलूकी! कार सवारों ने रोका, फिर गिराया

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर से सरेराह बदसलूकी! कार सवारों ने रोका, फिर गिराया

 

Gurugram News: हरियाणा में रविवार सुबह गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स इलाके में महिला बाइक राइडर को टक्कर मारकर गिराने का मामला सामने आया है। सिया नामक युवती स्पोर्ट्स बाइक राइडर है। रविवार को दोस्तों के साथ राइड पर निकली थी कि पॉश इलाके में एक कार में सवार युवकों ने पहले उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन जब वो नहीं रुकी तो टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। यह पूरा घटनाक्रम सिया के एक्शन कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

कार नंबर से आरोपियों की पहचान हो रही है। लोगों ने गुरुग्राम में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत ये रही कि सिया ने सेफ्टी गियर पहने थे, इसलिए उसको कोई गंभीर चोट नहीं आई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, सिया रविवार को अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर राइड के लिए निकली थी। जब वो दोस्तों के साथ गोल्फ कोर्स रोड से गुजर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार उसके बराबर में आकर चलने लगी। वीडियो में कार में बैठे युवक नशे में लग रहे थे और सिया को रुकने का इशारा करने लगे। सिया ने सावधानी बरतते हुए बाइक न रोककर आगे बढ़ा दिया।

इसके बाद आरोपियों ने कार सिया के पीछे दौड़ा दी और उसको टक्कर मारकर गिरा दिया। यह पूरा घटनाक्रम सिया की बाइक में लगे एक्शन कैमरे और उसके हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हो गया। चूंकि सिया ने राइडिंग के दौरान सेफ्टी गियर पहन रखे थे, इसलिए उसे गंभीर चोट नहीं आई। उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की है।

दोस्तों ने कार का पीछा किया

सिया के दोस्तों ने कार का पीछा किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण कार तेजी से फरार हो गई। सिया के मुताबिक, सुबह के वक्त ट्रैफिक कम था। वरना अगर ट्रैफिक होता तो उसे किसी वाहन से गंभीर चोट लग सकती थी। उसने कार के नंबर से वाहन मालिक की डिटेल भी शेयर की है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


संबंधित समाचार