होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, सोना 1500 रुपए सस्ता, चांदी भी ₹14000 तक टूटी

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, सोना 1500 रुपए सस्ता, चांदी भी ₹14000 तक टूटी

 

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोना की कीमतें गिरकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी 14000 रुपये सस्ती हुई। इसकी कीमत 2.33 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी 30,300 रुपये सस्ती होकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना 4,500 रुपये की गिरावट के साथ 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचने और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के संकेतों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में लेन-देन करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे मांग पर असर पड़ा। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। चांदी की कीमतों में 14000 रुपये की गिरावट देखने को मिली। वहीं सोना 1500 से अधिक रुपये सस्ता हो गया।

बीते सप्ताह ही चांदी ने 121.64 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था

स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.5% गिरकर 4,838.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जो सत्र की शुरुआत में बने करीब एक सप्ताह के उच्च स्तर से फिसल गई। अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.9% टूटकर 4,855.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। चांदी में गिरावट और भी तीखी रही। स्पॉट सिल्वर की कीमत 14.9% लुढ़ककर 74.94 डॉलर प्रति औंस रह गई। गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही चांदी ने 121.64 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।


संबंधित समाचार