Gold Rate Today Delhi: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। गोल्ड रेट में इस तेजी की एक वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना और कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट है। वैश्विक स्तर पर अनिश्चित माहौल बना हुआ है, जिसके कारण कई निवेशक जोखिम वाले निवेश से दूर होकर सुरक्षित विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं।
दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 163460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले Gold Rate 162530 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 22 कैरट सोने के दाम 149850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 149000 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज दिल्ली में 18 कैरट सोने के भाव 122630 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 121940 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 163310 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 149700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 163460 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 149850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 163460 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 149850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 163310 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 149700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (MCX gold Rate)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 162763 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:26 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 540 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम (MCX Silver Price)
आज एमसीएक्स पर चांदी 275574 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:39 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 2276 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।