1 कृष्णकुमार कुन्नाथ : देश के मशहूर गायक केके का 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया। अपने आखिरी समय में वह कोलकाता में कॉन्सर्ट करने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह होटल गिर पड़े। इसके बाद उन्हें सीएमआरआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
2 बप्पी लाहिड़ी : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के ठीक 9 दिन बाद दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लहरी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। 15 फरवरी, 2022 की सुबह 69 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली थीं।
3 लता मंगेशकर : इस साल 6 फरवरी, 2022 को स्वर कोकिला कही जाने वाली भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया था। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांसें ली।
4 सिद्धू मूसेवाला : देश-विदेश में मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते रविवार पंजाब के मानसा में जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें उनकी मौत हो गई।