1 पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इससे घर का वातावरण अच्छा रहता है। इसके साथ ही बल्कि वास्तु दोष का भी निवारण होता है। आपको बता दें कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो कि घर में खुशहाली लाने के साथ-साथ परिवार से सदस्यों की आर्थिक स्थिति भी सुधार करते हैं। अगस्त्य का यह पौधा आसानी से नहीं मिलता है। अगस्त्य के सफेद और गुलाबी रंग वाले फूल न केवल देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि यह मां लक्ष्मी को भी प्रिय है। माना जाता है कि इसे लगाने से कभी धन की कमी नहीं होती है।
2 शमी का पौधा: शमी का पौधा वास्तु दोष दूर करने के लिए बेहद खास माना जाता है। माना जाता है जिसके घर में यह पौधा लगा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। इसे घर के मुख्य दरवाजें की दाहिनी ओर लगाना शुभ होता है।
3 मयूर शिखा: मयूर शिखा का पौधा यह आसानी से मिल जाता है इस पौधे को दुष्ट आत्मा नाशक भी कहा गया है। इस पौधे के फूल मोर की शिखा के समान होते हैं. मयूर शिखा के पौधे को घर के अंदर और बाहर दोनो जगह लगाया जा सकता है। इस पौधे को घर में लगाने से मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। मयूर शिखा के पौधे को घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लागाया जाता है।
4 पौधों को लगाने की सही दिशा: वास्तु के मुताबिक छोटे पौधे को घर के पूरब और उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। इसके साथ ही बड़े पौधे को घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही लगाना अच्छा होता है।