1 नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस पर्व पर अष्टमी या नवमी के दिन कंजक पूजन किया जाता है। इसके अलावा नौ कन्याओं के पूजन के साथ काल भैरव के बाल स्वरूप की भी पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि काल भैरव के बिना मां दुर्गा की अराधाना अधूरी रहती है। इसके साथ ही अगर नवरात्रि के समय मां देवी से जुड़े कुछ उपाए किए जाएं तो मां दुर्गा प्रसन्न हो जाती है और अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है। तो आइए जानते हैं इस पावन पर्व पर माता रानी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए....
2 शहद का भोग लगाए- शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा को शहद का भोग लगाएं। यह करने से भक्तों को सुन्दर रूप प्राप्त होता है और उनके व्यक्तित्व में तेज प्रकट होता है। नवरात्रि में पूजा के समय प्रतिदिन माता को शहद जरूर चढ़ाएं।
3 मां की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय- नौ दिन के बाद जो भी शहद और इत्र बच जाएं उससे रोजाना माता का स्मरण और ध्यान करते हुए स्वयं प्रयोग में लेकर आएं। माना जाता हैं ऐसा करने से मां दुर्गा की आप के ऊपर सदैव कृपा दृष्टि बनी रहेगी।
4 सभी मनोकामना हो जाएगी पूरी- नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना लाल रंग के कंबल के आसन पर बैठकर करना अति उत्तम माना गया है। इससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती हैं।
5 इस उपाय से घर का सपना होगा पूरा- घर का सपना पूरा करने के लिए नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर लाकर पूजा स्थल में रखें। इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।