1 जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता हैं। यह त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता हैं। इस साल यह पर्व 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। बता दें कि भगवान श्री कृष्ण को लड्डू गोपाल भी कहा जाता हैं। जन्माष्टमी के पावन दिन पर श्री कृष्ण को कई तरह के भोग लगाए जाते हैं। आज हम आपको बताएगें कि श्री कृष्ण के भोग में किन चीजों को शामिल करना चहिए और किन चीजों को वो काफी पसंद करते हैं।
2 आटे की पंजीरी : जन्माष्टमी के पावन दिन पर लड्डू गोपाल को आटे की पंजीरी का भोग लगाएं। यह काफी स्वादिष्ट होती हैं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आटे की पंजीरी लड्डू गोपाल को काफी पसंद है।
3 मक्खन मिश्री : इस बात से कोई भी अनजान नही भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन बहुत पसंद हैं। उन्हें माखन चोर भी कहा जाता हैं। जन्माष्टमी के दिन मक्खन मिश्री का भोग अवश्य लगाएं।
4 मखाना पाग : जन्माष्टमी के पावन दिन पर श्री कृष्ण भगवान को मखाना पाग का भोग लगाएं। क्योंकि कृष्ण जी को ये मिठाई बेहद पसंद हैं।
5 पंचामृत : जन्माष्टमी के दिन पंचामृत से लड्डू गोपाल का अभिषेक किया जाता हैं। लड्डू गोपाल का अभिषेक करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में लिया जाता हैं। जन्माष्टमी के दिन पंचामृत अवश्य बनाएं। पंचामृत बनाने के लिए आपको घी, बतासे, दूध, शहद, गंगाजन और तुलसी की आवश्यकता पड़ेगी।