केंद्र सरकार गांधी परिवार को जो एसपीजी की सुरक्षा मिली हुई है उसे हटा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को एसपीजी की सुरक्षा मिली हुई है। अब उन्हें एसपीजी की जगह सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा जी जाएगी। गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में ये फैसला लिया गया।
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा से भी एसपीजी कवर हटाकर सीआरपीएफ की जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। यह देश में सबसे ऊंचे स्तर की सुरक्षा है जो वर्तमान प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को दी जाती है।
SPG देश के सबसे जांबाज सिपाही कहे जाते हैं। विशेष सुरक्षा दल 2 जून, 1988 में भारत की संसद के एक अधिनियम द्वारा बनाया गया था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह केंद्र का विशेष सुरक्षाबलों में से एक है। इन जवानों का चयन पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स से किया जाता है। यह बल गृह मंत्रालय के अधीन है। SPG देश की सबसे पेशेवर एवं आधुनिकतम सुरक्षा बलों में से एक है।