राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। रविवार से रिमझिम बारिश सोमवार की सुबह तक जारी है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नरेला, जैसे इलाकों में बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश आगे भी जारी रह सकती है। 18 अक्टूबर तक मौसम विभाग ने पहले ही अपडेट किया था। वहीं नोएडा में रविवार रात से बारिश हो रही है। हवाओं ने भी लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। इसके साथ ही लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, 18-19 अक्टूबर को भी उत्तर भारत में बारिश जारी रहेगी। हालांकि, 20 अक्टूबर से दक्षिणी राज्यों में बारिश का एक और दौर होने का अनुमान लगाया गया है।
इसके अलावा केरल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण कई पुल टूट गए। जिससे लोगों का संपर्क टूट गया। साथ ही, भूस्खलन में कम से कम कई घर बह गए हैं।