भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह पाल बग्गा को पंजाब पुलिस उनके आवास से गिरफ्तार कर ले गई। भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी उनके आवास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया है और साथ ही पुलिस के काफिले को हरियाणा में रोका गया है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी नेता का दावा किया है कि पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका गया, जो तेजिंदर बग्गा को लेकर जा रही पंजाब जा रही थी। पंजाब पुलिस ने कहा कि बग्गा को 1 बजे मोहाली जिला कोर्ट में पेश करना है। आपको बता दें कि भाजपा नेता तेजिंदर सिंह पाल बग्गा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।