बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को उन्हें बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।"
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. सुश्री मायावती जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।"
वहीं, अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें।"
इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ट्वीट करके बसपा प्रमुख को बधाई देते हुए कहा, "बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।"