इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। इनेलो को अबतक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अशोक अरोड़ा 15 सालों तक इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। मंगलवार को अशोक अरोड़ा समर्थकों के बीच पहुंचे और इस्तीफा देने की घोषणा की।
बता दें कि लोकसभा चुनावों में मिली हार के इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अशोक अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव में मिली हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए ये इस्तीफा दिया था। अरोड़ा ने कहा था कि पार्टी की हार पर नैतिक जिम्मेवारी के नाते अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अशोक अरोड़ा ने अपना इस्तीफा पार्टी कार्यालय को ई मेल के जरिए भेजा था।
इंडियन नेशनल लोकदल ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी थी। नई सूची में अशोक कुमार अरोड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया था। बता दें कि कि जेल से फरलो पर आए ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो कार्यकारिणी भंग कर दी थी और अशोक अरोड़ा के प्रदेशाध्यक्ष के इस्तीफे को मंजूर कर लिया था।