मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने आज देहरादून (Dehradun) के गांधी पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi ke Amrit Mahotsav) के तहत आयोजित 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान व प्रभात फेरी में शिरकत की। इस दौरान सभी लोगों से सीएम ने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस कार्यक्रम व प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे, डीजीपी अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar), मेयर सुनील उनियाल गामा, मंत्री धन सिंह रावत समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस प्रभात फेरी से देशभक्ति का संदेश जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ये वक्त हमारे वीरों को याद करने का है। भारत आज दुनिया में एक सशक्त देश बनकर उभरा है। आगामी 25 साल में भारत का एक नया निर्माण होगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 20 लाख घरों में इस बार तिरंगा लगाया जाना है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी शामिल किया जा रहा है।
सचिवालय में लगा तिरंगे का स्टॉल
बता दें कि सोमवार को सचिवालय में ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के तहत प्रेरणा आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टॉल लगाया गया। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने खुद इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनता से हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर मनाने की अपील की है।