आज हिमाचल प्रदेश दिवस है। 1947 में आजादी के बाद 15 अप्रैल 1948 को 28 पहाड़ी रियासतों को मिलाकर नया प्रांत बनाया गया था। बताया जाता है कि प्राकृतिक सौंदर्य और लोगों की सादगी के अलावा यहां कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिनकी वजह से पूरे देश में हिमाचल सबसे आगे है। ऐसे में इनमें से बहुत सी बातें प्रदेश की अच्छी राजनीति की वजह से संभव हो पाई है और उसका श्रेय प्रदेश की जनता को जाता है। जी हां, हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी बातें जो बेहद रोचक है। तो आइए जानते है...
- जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'हिमाचल प्रदेश' नाम संस्कृत के विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा ने दिया था। हिमाचल दो शब्दों को मिलकर बना है- हिम यानी बर्फ और आचल यानी पहाड़।
- हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना था।
- वही, हिमाचल की इकॉनमी पूरे देश की तीसरी सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी है।
- देश में प्रति व्यक्ति की सबसे ज्यादा इनकम के मामले में हिमाचल प्रदेश चौथे नंबर पर है।
- आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की इकॉनमी तीन चीजों पर निर्भर करती है- 1 बिजली 2. पर्यटन और 3. खेती।
- पॉलिथीन और तंबाकू पर बैन लगाने के बाद उसे सही तरीके से लागू करने में हिमाचल प्रदेश सबसे आगे है।
- इसके अलावा पूरे देश के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में अपराध की दर बेहद कम है।
- हिमाचल की 90 फीसदी आबादी गांवों और छोटे कस्बों में रहती है।
- कागजों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में हर घर में टॉइलट है।
- साल 2005 में आई ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल की रिपोर्ट कहती है कि भारत केरल के बाद देश का दूसरा सबसे कम करप्ट राज्य है।
- हिमाचल प्रदेश की आबादी 6,856,509 है। यानी हमारे प्रदेश की आबादी पूरे देश की आबादी की 0.57 फीसदी है। वही, प्रदेश की 95 आबादी हिंदू है।
- हिमाचल प्रदेश में 32 ऐसी बोलियां हैं, जिनमें एक-दूसरे से अच्छा खासा फर्क हैं।
- UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल शिमला-कालका रेलमार्ग और पठानकोट-जोगिंदर नगर मार्ग काफी फेमस हैं।
- हिमाचल प्रदेश देवभूमि कहलाता है, क्योंकि यहां गांव-गांव में देवता व मंदिर हैं। साथ ही, हर जगह लोकप्रिय मेले और त्योहार आदि मनाए जाते हैं।