होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले - 2047 का सपना नहीं दिखाना चाहिए

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले - 2047 का सपना नहीं दिखाना चाहिए

 

UP Vidhansabha Session: यूपी विधानमंडल में प्रदेश के विकास के लिए विजन डॉक्युमेंट-2047 पर चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक लगातार चलेगी। चर्चा में "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047" विषय पर चर्चा की जा रही है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार से बीते साढ़े आठ वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर सवाल किया।

विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा करते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा

विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा करते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने अभी तक युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों को एमएसपी नहीं दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब सरकार कह रही है कि 22 साल बाद आज के जो युवा हैं उनके पोते-पोतियों को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि 2047 का क्या भरोसा है? सरकार ने 2022 तक सभी को घर देने का वादा किया था पर अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2047 का सपना नहीं दिखाना चाहिए बल्कि 2025 की सच्चाई का सामना करना चाहिए।

वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा

वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 1947 में देश की आजादी के बाद यूपी में सबकुछ था। मजबूत श्रम बल, जरूरी संसाधन लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण प्रदेश वैसा विकास नहीं कर सका जितनी क्षमता थी लेकिन 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी व 2017 में यूपी में योगी सरकार आने के बाद हमने विकास की मजबूत नींव रखनी शुरू की। अब प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। किसानों को उनकी फसलों का दाम मिल रहा है। प्रदेश ने बीते साढ़े आठ साल में शिक्षा और स्वास्थ्य हर क्षेत्र में प्रगति की है। अब 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 


संबंधित समाचार