होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रधानमंत्री मोदी ने छोटी-छोटी बहनों से बंधवाई राखी, ब्रह्माकुमारी की सदस्यों ने भी लुटाया प्यार

प्रधानमंत्री मोदी ने छोटी-छोटी बहनों से बंधवाई राखी, ब्रह्माकुमारी की सदस्यों ने भी लुटाया प्यार

 

Raksha Bandhan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर रक्षाबंधन मनाया। स्कूली बच्चों और आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी की सदस्यों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी। यह त्यौहार भाई-बहन के पारंपरिक बंधन का उत्सव है। इससे पहले पीएम मोदी ने इस पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक संदेश भी पोस्ट किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करने में इस त्योहार के महत्व पर जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, 'रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीं इस बीच प्रधानमंत्री मोदी को बच्चियों के साथ हंसी ठिठोली करते देखा गया। वे उनके साथ बात करते, उन्हें दुलार करते नजर आए। पीएम मोदी ने उनके साथ दिल छू लेने वाली तस्वीरें खिंचवाईं। मासूम बच्चियों में पीएम मोदी को राखी बांधने की होड़ दिखाई दी। पीएम मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी से बहुत ही प्यार से राखी बंधवाई।

देशभर में राखी का त्योहार मनाया जा रहा

आज के दिन देशभर में राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर न तो भद्रा का साया बना हुआ और ना ही पंचक। शास्त्रों में भद्राकाल में राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है। आज के दिन राहुकाल पर भी राखी नहीं बांधनी चाहिए। अब आज का राहुकाल का समय खत्म हो गया है, ऐसे में दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। आज रक्षाबंधन पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन न्याय के देवता शनि मीन और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा मकर में अपना स्थान लेंगे। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क व गुरु और शुक्र मिथुन में बने रहेंगे। यही नहीं छाया ग्रह राहु कुंभ और केतु सिंह में मौजूद होंगे। संयोग की बात यह है कि इस बार राखी पर भद्रा का साया भी नहीं रहेगा। रक्षाबंधन पर यह ऐसा संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है।
 


संबंधित समाचार