होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हुए पराग त्यागी, बोले- ‘वो हर किरदार में बेस्ट थीं’

शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हुए पराग त्यागी, बोले- ‘वो हर किरदार में बेस्ट थीं’

 

Shefali Jariwala:  'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी काफी टूट चुके हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वो अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए भावुक पोस्ट करते रहते हैं। अब पराग त्यागी ने एक और वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। आइए देखें उन्होंने क्या लिखा। 

इंस्टाग्राम पर एक वीडयो पोस्ट साझा किया

एक्टर पराग त्यागी ने रविवार के दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडयो पोस्ट साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिवंगत शेफाली जरीवाला अपनी बहन के बच्चों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इसके साथ ही वो मोबाइल में अलग-अलग फिल्टर लगाकर बच्चों के साथ फोटो लेती नजर आ रही हैं। पराग त्यागी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मासी मां जैसी होती है सॉन्ग भी लगाया है। इस पोस्ट को देख कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने जीवन को काफी एंजाय करती थीं। 

पोस्ट को शेयर करते हुए पराग त्यागी ने दिया कैप्शन 

इस पोस्ट को शेयर करते हुए पराग त्यागी ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘परी, इस दुनिया की सबसे अच्छी मासी थीं। आर्या, कियान अपनी चुलबुली मासी के साथ मस्ती कर रहे हैं। वह हमेशा अपने बच्चों से बहुत प्यार करती थीं, परी जिंदगी के हर किरदार में बेस्ट रहीं और हमेशा सभी को बहुत प्यार और खुशियां दीं। परी से प्यार करने वाले सभी प्यारे दोस्तों के साथ उनके खूबसूरत प्यार भरे पलों को संजो रहा हूं।’ ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में 27 जून को निधन हो गया था। हालांकि, आपको बताते चलें कि उनकी मौत कैसी हुई, इस मामले की जांच अभी मुंबई पुलिस कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चलेगी। कथित तौर पर एक्ट्रेस की मौत कार्डियक अरेस्ट से बताई जा रही है। अभिनेत्री के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई थी। 


संबंधित समाचार