होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जन्माष्टमी पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, इन राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ

जन्माष्टमी पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, इन राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ

 

Krishna Janmashtami: इस साल जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग भी बना हुआ है। बता दें, जन्माष्टमी पर चंद्रमा सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा देर रात तक बुधादित्य योग का संयोग भी बना रहेगा। फिर जन्माष्टमी पर रात 1 बजकर 41 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में गोचर करेंगे। इसके अलावा जन्माष्टमी पर भरणी, कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का संयोग रहेगा, जिस पर वृद्धि-ध्रुव योग भी रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

कन्या राशि

यह समय कन्या राशि वालों के जीवन में बदलाव लेकर आया है। आपके लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में भी आपको कोई नई डील मिल सकती है। इस दौरान तकनीकी, विज्ञापन, परामर्श या नवाचार से जुड़े लोगों को आगे आने के नए मौके मिलेंगे। आपके क्षेत्र में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। यात्रा और व्यापार में लाभ हाथ लग सकता है। 

धनु राशि

धनु राशि वालों को करियर-कारोबार के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत के चलते आपको तरक्की और लाभ मिल सकता है। संतान का सुख मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। कामकाज में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, वे नए लोगों से मिलकर अपने काम का विस्तार करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में भी विशेष रूप से माता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान कुंभ राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता और नई चीजें सीखने का अच्छा अवसर मिलेगा। संतान से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी, मित्र अथवा बिजनेस पार्टनर आदि के सहयोग और समर्थन के बाद आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। करियर को लेकर नई योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है।


संबंधित समाचार