होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सोनीपत पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, कुशाल सिंह के 350वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल 

सोनीपत पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, कुशाल सिंह के 350वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल 

 

Haryana News:गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत जयंती के उपलक्ष्य में आज सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से दादा कुशाल सिंह के अद्वितीय बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब भी गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान की चर्चा होती है, तो उनके शीश की रक्षा करने वाले वीर कुशाल सिंह का नाम गर्व से लिया जाता है। धर्म और देश की रक्षा के लिए अनेक शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, और उनमें से एक कुशाल सिंह की शहादत हरियाणा का गौरव और पहचान बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि कुशाल सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके पराक्रम और बलिदान से अवगत कराना है। मुख्यमंत्री ने मुगल शासन के दौरान धर्मांतरण के खिलाफ गुरु तेग बहादुर जी के अथक संघर्ष और कुशाल सिंह की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

हरियाणा के सैनिक बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटते - मुख्यमंत्री सैनी

नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब भी मानवता पर संकट आता है, हरियाणा के सैनिक बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटते। यह बलिदान केवल धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और मानवता की रक्षा के लिए भी होता है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। "हिंद की चादर" कार्यक्रम के तहत आयोजित चार जुलूस भी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में ही संपन्न होंगे।


संबंधित समाचार