होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सास पर आया दामाद का दिल, चर्चा में कानपुर का मामला; कोर्ट मैरिज के बाद हर कोई हैरान

सास पर आया दामाद का दिल, चर्चा में कानपुर का मामला; कोर्ट मैरिज के बाद हर कोई हैरान

 

Saas Damad Love Story: समाज में रिश्तों की अपनी एक पवित्रता और मर्यादा होती है। लेकिन जब वही मर्यादा टूटने लगे और मां ही अपनी बेटी का घर उजाड़ने लग जाए, तो इंसानियत और समाज दोनों ही शर्मसार हो जाते हैं। हाल, फिलहाल में सास-दामाद की लव स्टोरी की खबरें काफी चर्चा में रहीं है। कभी सास होने वाले दामाद की खूबसूरती पर फिदा हो कर बेटी की शादी से पहले ही फरार हो गईं, तो कभी शादी के बाद दामाद-सास के लव स्टोरी की खबरें खूब सुर्खियां बटोरीं। इन दिनों यूपी के कानपुर देहात से सामने आया सास और दामाद की ‘कोर्ट मैरिज’ का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। दोनों बेखौफ होकर अपने इस नए और बेमेल रिश्ते के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं। 

हालांकि, रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह कोई पहली घटना नहीं है। कानपुर के इस वायरल वीडियो से लोगों की जेहन में बिहार के मधेपुरा और यूपी के अलीगढ़ की सास-दामाद की कहानियों की याद ताजा कर दी। कभी एक सास अपनी ही बेटी के पति के साथ कोर्ट में सात फेरे ले लेती है, तो कभी शादी से ठीक 10 दिन पहले ‘होने वाली सास’ अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो जाती है। सास-दामाद के इश्क की इन तीन अनोखी और मर्यादाएं लांघने वाली ‘लव स्टोरीज’ ने आज एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि आखिर समाज ऐसे बेतुके रिश्तों को क्या नाम दे और क्या इन्हें कभी मान्यता मिलनी चाहिए?

लव स्टोरी की कुछ कहानियां-

अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी तो आपको याद ही होगी? सास और दामाद के भागने या शादी करने का यह कोई पहला अजूबा नहीं है।  इससे पहले ऐसे मामले सुर्खियां बटोर चुके हैं –

बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी गांव में आशा देवी नाम की महिला अपनी ही बेटी के पति से प्यार कर बैठी। महिला ने कुछ साल पहले ही अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की थी, लेकिन बाद में उसी दामाद के साथ पूर्णिया कोर्ट में जाकर शादी कर ली, जिसमें कोर्ट के कुछ वकील ही गवाह बने। 

यूपी के अलीगढ़ में तो हद ही हो गई. यहां राहुल नाम का युवक 16 अप्रैल को बारात लेकर जाने वाला था, लेकिन 6 अप्रैल को वह मडराक थाना क्षेत्र से अपनी ‘होने वाली सास’ को ही लेकर फरार हो गया। पुलिस कई राज्यों में तलाशती रही, लेकिन 10 दिन बाद जिस दिन बारात जानी थी, उसी दोपहर दोनों खुद दादों थाने पहुंच गए और पुलिस को अपनी लव स्टोरी बताई। 
 


संबंधित समाचार