होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IND-AFG: धर्मशाला वनडे का क्रेज, बिक्री शुरू होते ही 2000 ₹ वाले टिकट के लिए उमड़ी भीड़

IND-AFG: धर्मशाला वनडे का क्रेज, बिक्री शुरू होते ही 2000 ₹ वाले टिकट के लिए उमड़ी भीड़

 

IND-AFG:हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम में 13 जून को होने वाले भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आरंभ हो गई है। क्लब लॉज में पवेलियन के टिकट अभी तक ज्यादा बिक चुके हैं और यहां प्रति सीट टिकट 12,500 रुपये के हैं। टिकट ऑनलाइन डिस्ट्रिक्ट एप पर बिक रहे हैं।

एप पर 2000 रुपये की टिकट सबसे कम मूल्य की है, इसे लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खूब मारामारी है। इसके अलावा 4500 रुपये, 6500 रुपये, 10 हजार और 12,500 रुपये के टिकट उपलब्ध हैं।

नहीं लगेगा ऑफलाइन टिकट काउंटर

स्टेडियम के बाहर इस बार ऑफलाइन टिकट काउंटर एचपीसीए की ओर से नहीं लगाया जाएगा। 13 जून को सुबह साढ़े 10 बजे क्रिकेट स्टेडियम के एंट्री गेट खोल दिए जाएंगे और 1:30 बजे मैच आरंभ होगा।

आईपीएल के बाद वनडे का रोमांच

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ एचपीसीए ने बैठक कर तमाम तैयारियों पर चर्चा की है। आइपीएल मैचों के बाद अब धर्मशाला स्टेडियम को वनडे की मेजबानी मिली है। मई में ही आइपीएल के चार मैच धर्मशाला स्टेडियम में हुए हैं।

क्या कहते हैं एचपीसीए पदाधिकारी

एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि वनडे इंटरनेशनल मैच की तैयारियां चल रही हैं। इस बार आफलाइन टिकट काउंटर नहीं लगाया जाएगा।
 


संबंधित समाचार