उत्तराखंड (Uttarakhand) में अब मौसम साफ हो गया है। बीते तीन दिनों से सभी इलाकों में चटख धूप खिली हुई है। जिसके चलते फिर से उमस बढ़ने लगी है। हालांकि रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास होने लगता है।
वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे (Gangotri and Yamunotri Highway) पर भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। बता दें कि यमुनोत्री हाइवे धरासू बैंड के पास आज सुबह यानी पूरे 36 घंटे के बाद खुला गया है। वहीं, गंगोत्री हाईवे को गुरुवार को खोल दिया गया था। लेकिन रात के समय फिर से मलबा आने की वजह से बंद हो गया था। जिसे बीआरओ की टीम ने आज सुबह फिर ले खोल दिया।
इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद कर दिए गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल (Devendra Patwal) ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।