भारत में मंगलवार की तुलना में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में 86 हजार से अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, इस वायरस के चलते 1100 से अधिक मरीजों की जान चली गई। इसके साथ ही भारत में अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63 लाख के पार हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कुल 86,821 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 1181 मरीजों की जान चली गई है। वही, बात अगर कुल मामले की करें तो अब तक 63,12,585 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। कुल मामलों में से 9,40,705 एक्टिव केस हैं।
वही, 52,73,202 लोगों ने इस वायरस को हरा दिया है। यानी ये या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा कोरोना के कारण भारत में अब तक 98,678 मरीजों की मौत हो चुकी है।