भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले कई रिकॉर्ड टूटे तो कई नए बने भी है। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम भी था। जो कि अब टूट चुका है, और कोहली का ये रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने तोड़ा है। बता दें कि इस रिकॉर्ड को पूरा करने के लिए गुप्टिल को केवल 11 रन की जरूरत थी।
आगे बता दें कि विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 87 पारियों में 3227 रन बनाए हैं, जबकि गुप्टिल ने 3228 रन बनाने के लिए 107 पारियां खेली हैं। हालांकि, औसत के मुकाबले में कोहली कीवी बल्लेबाज से काफी आगे हैं। जहां भारतीय बल्लेबाज का औसत 52.04 है तो वहीं गुप्टिल का औसत 32.49 है। इसके साथ ही विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में खेलने के दौरान गुप्टिल का ये रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर से नंबर वन बन सकते हैं।
वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के टी20 कप्तान रोहित शर्मा हैं। उनके नाम 109 पारियों में 3086 रन दर्ज हैं। बहरहाल अब तीसरा और आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में 21 नवंबर को खेला जाएगा। उससे पहले ही भारत ने न्यूजीलैंड को दो मुकाबलो में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है।