ऑयली स्किन वालों को पिंपल्स की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। स्किन से एक्सट्रा ऑयल निकालने के लिए आप फेसपैक लगा सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल निकाल पिंपल्स की समस्या से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन फेसपैक के बारे में।
नींबू और दही का फेसपैक
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो कि स्किन के तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है। वहीं दही में लैकटिक एसिड होता है। जो नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इसके साथ ही यह ऑयल और डेड स्किन सेल्स तो हटाने में मदद करता है। दही और नींबू का फेसपैक बनाने के लिए आप 2 चम्मच दही में 2 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। तैयार मिश्रण तो आप स्किन पर 5-10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और खीरा का फेसपैक
इसे लगाने के लिए आप 2 चममच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। तैयार पैक को आप फेस पर 20 मिनट के लिए लगाएं। तय समय के बाद पानी की मदद से फेस धो लें। मुल्तानी मिट्टी पिंपल्स के छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होती है। वहीं खीरा स्किन को टाइट करने में मदद करता है और डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है।