25 जुलाई यानी आज सावन का दूसरा सोमवार है। ये महीना शिव भक्तों के लिए बहुत ही महत्व रखता है। भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर ही रहते हैं और भक्तों की मनोकामनाओं को भी पूरा करते हैं। आज सावन के दूसरे सोमवार को अपनों को इन खास मैसेज, संदेशों, शायरी, श्लोकों के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को सावन महीने की शुभकानाएं भेजें।
शिवजी की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी ना पाया।
सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं।
शिव की महिमा होती है अपरंपार,
जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार,
चले आओ जुड़ें बैठे शिव के चरणों में,
मिलकर बांट लें हम भोले का यह प्यार।
सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं।।
शिव के चरणों में है मिलते
सारे तीरथ चारों धाम,
करनी का सुख तेरे हाथों
शिव के हाथों में प्रणाम
सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं।।
विश्व का कण-कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल, थल और अंबर से फिर,
बम बम भोले की जय जयकार उठे।
सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं।।