हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार रात जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय (Zomato Delivery Boy) की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, 30 वर्षीय महेंद्र सेक्टर 19 में अंसल टाउन में खाना डिलीवर करने जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसके पेट में गोली मार दी। जिसके बाद युवक को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से नाजुक हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। महेंद्र को दिल्ली अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
बता दें कि अज्ञात बदमाशों ने अचानक महेंद्र पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद युवक की नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।