हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मतदान रविवार को हो चुका है। जिसके कल यानि बुधवार को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार मैदान में नगर पालिकाओं और परिषदों में चेयरमैन पद के लिए 406 उम्मीदवार हैं, जबकि 3098 ने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा। ठीक सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी।
22 जून को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी इन चुनावों में अपनी ताल ठोकी है। हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आप के लिए राजनीतिक भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। नगर पालिकाओं और परिषदों में चेयरमैन पद के लिए 406 उम्मीदवार हैं, जबकि 3098 ने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा। अब देखना होगा कि किसकी किस्मत उसका साथ देती है।