Pooja Hegde 35th Birthday : अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने अपना बर्थडे एक सादगी भरे कार्यक्रम से मनाया है। 'कुली' अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन मनाने की झलकियां शेयर की हैं। इसे उनके फैंस लाइक कर रहे हैं, साथ ही दिलचस्पी कमेंट करने में भी पीछे नहीं आ रहे हैं। आइए देखते हैं उन्होंने इस बार अपना बर्थडे कैसे मनाया है।
कई यूजर्स ने जन्मदिन की बधाई दी
सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने जन्मदिन की शुरुआत केक काटने की रस्म से की। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि वह केक काटते हुए मुस्कुरा रही हैं। एक वीडियो में वह ताली बजा रही हैं और हंस रही हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन ड्रेस पहनी है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 'जन्मदिन का जश्न थोड़े से काम और ढेर सारे प्यार के साथ शुरू हुआ।' सोशल मीडिया पर वायरल पूजा हेगड़े की पोस्ट पर ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है।
एक दिन पहले ही मिला सरप्राइज
अभिनेत्री के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है 'यह दिन मेरी जिंदगी का खास दिन है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'मेरा जन्म भी अक्तूबर में हुआ।' डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'देवा' अभिनेत्री को जन्मदिन से एक दिन पहले एक सरप्राइज मिला। जब वह हैदराबाद एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं, तो कुछ पैपराजी ने उन्हें एक छोटा सा केक देकर रोक लिया। पोज देते हुए उन्होंने कहा 'बहुत प्यारा, शुक्रिया! आप लोग मेरा जन्मदिन पहले ही मना रहे हैं! आपको भी केक खाना चाहिए!'
"है जवानी तो इश्क होना है"
हाल ही में पूजा हेगड़े को डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में लिया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और कई अन्य कलाकार हैं। वह राजनीतिक एक्शन थ्रिलर 'जन नायकन' में विजय के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता बॉबी देओल भी हैं। इसके अलावा वह रोमांटिक ड्रामा 'डीक्यू 41' में नजर आने वाली हैं।