पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हलवारा, बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.6 , 7.8 और 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 5.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।