चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम विभाग(Weather Department) ने हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारिश के आने के खबर ने ठंडक के साथ किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। कई जगह मंडियों में खुले आसमान के नीचे धान के ढेर लगे हुए हैं, तो कहीं कॉटन बेल्ट में कपास की फसल खराब होने का डर बना हूआ है। इसके अलावा सरसों वाले एरिया में भी बारिश के कारण नुकसान हो सकता है।
बता दें कि रविवार को एक बार फिर हरियाणा के मौसम का रुख बदला है। आज सुबह से आसमान को काले बादलों ने घेरा हुआ हैं। हिसार समेत आसपास के सारे एरिया में सुबह से ही हल्की फुहारें हो रही है, जिसकी वजह से मौसम ठंड़ा हो गया है। HAU द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, रविवार को सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला/चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर जिलों में बारिश की होनें की संभावना जताई गई है।