5 जुलाई 2020 यानि रविवार को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो दुनिया के कुछ देशों में ही देखा जा सकेगा। ऐसे में यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और ना ही इस ग्रहण का सूतक काल होगा। वही, ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में दिखाई देगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह चंद्र ग्रहण आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन लग रहा है। आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार यह पूर्णिमा 5 जुलाई रविवार को है।
ये है ग्रहण के शुरू और समाप्ति का समय
यह ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण सुबह 8.38 पर लगेगा और 9.59 तक रहेगा। इसकी समाप्ति 11.21 पर होगी। ऐसे में यह ग्रहण कुल 2 घंटे 43 मिनट का होगा।
इस राशि के लोगों को करेगा प्रभावित
आपको बता दें कि यह ग्रहण धनु राशि में लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों को यह ज्यादा प्रभावित करेगा। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के समय घर में खाना बनाकर नहीं रखते हैं। ऐसे में ग्रहण के दौरान खाना दूषित हो जाता है। इसलिए इस समय न तो खाना बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए। ग्रहण के समाप्त होने के बाद ही खाना बनाकर खाना चाहिए।