Women's T20 World Cup 2026 Commentators List: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज होने में अब महज 3 दिन का समय बचा है. महिला टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण 12 जून को शुरू होगा, जिसका पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एडजबेस्टन में खेला जाएगा. इससे पहले आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टूर्नामेंट में शामिल होने वाले कमेंटेटर्स के नामों के बारे में बताते हैं.
पाकिस्तान के साथ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया
12 जून से महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुुरआत होगी, जिसमें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 14 जून को अपना पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत का सामना पहले मैच में कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी. दोनों टीमें बर्मिघम में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों के लिए ये टूर्नामेंट का पहला-पहला मैच होगा. भारत की ओर से शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसी खिलाडियों को इस स्क्वॉड में जगह दी गई है, वहीं भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा के रूप में युवा चेहरे भी नजर आने वाले हैं.
यहां देखें कमेंटेटर्स की लिस्ट
नासिर हुसैन, इयान बिशप, दिनेश कार्तिक, मैथ्यू हेडन, मेल जोन्स, ईसा गुहा, कार्लोस ब्रैथवेट, साइमन डोल, अंजुम चोपड़ा, वेदा कृष्णमूर्ति, केटी मार्टिन, स्टेसी-एन किंग, जूलिया प्राइस, सना मीर, टैश फ़ारंट, इयान स्मिथ, एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट, इसोबेल जॉयस, आकाश चोपड़ा, सबा करीम, किरण मोरे, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, रीमा मल्होत्रा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, नतालिया जर्मनोस, एलिसन मिशेल, कैस नायडू, एलन वॉकिन्स, रौनक कपूर, जतिन सप्रू, चार्ल्स डेगनॉल, अनंत त्यागी, जतिन सप्रू, मयंती लैंगर, भावना बालकृष्णन, स्वेधा बहल, तनय तिवारी, सुरेन सुंदरम, निधि दुगर
12 टीमें ले रही हैं टूर्नामेंट में हिस्सा
महिला टी20 विश्व कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 2 ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप-ए का हिस्सा हैं ऑस्ट्रेलिया, भारत, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान. जबकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं. दोनों ही ग्रुपों में 6-6 टीमें हैं. ऐसे में हर ग्रुप की टॉप-4 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी और फिर हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.