1910- ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
1942- अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने जर्मन सेना को पराजित किया।
1943- नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की।
1958- रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।
1980- लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।
1998- पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।
2001- नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
2006- सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोड़ने का आदेश दिया।
2008- नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
2011- तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप,582 लोगों की मौत, हजारों घायल।