देश में होली का त्योहार 29 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले यानी 28 मार्च को होलिका दहन किया जाता है। धर्म शास्त्रों के जानकारों की मानें तो होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा की जाती है। ऐसे में होलिका की पूजा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। हालांकि होलिका दहन के दौरान कुछ ऐसे काम हैं जो आपको बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए. जिसे करना अशुभ माना जाता है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे है कि होलिका दहन के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए। तो चलिए जनते है...
- होलिका दहन में आम की लकड़ी को नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है।
- होलिका दहन के दिन भूलकर भी सफेद रंग की चीजें खाने पीने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक रहता है इसलिए सफेद खाद्य पदार्थों का सेवन न इस दिन न करें।
- होलिका दहन की रात जहां तक संभव हो किसी सुनसान या सन्नाटे वाली जगह पर अकेले न जाएं।
- वहीं, होलिका दहन की पूजा करते समय अपना सिर ढक कर ही पूजा करें। पुरुष चाहें तो टोपी लगा सकते हैं और महिलाएं साड़ी के पल्लू या दुपट्टे से अपना सिर ढंक सकती हैं।
- होलिका दहन वाले दिन न तो किसी को उधार पैसे दें और ना ही किसी से उधार पैसे लें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
- होलिका दहन के दिन दूसरों से लड़ाई-झगड़ा, वाद-विवाद या दूसरों का अपमान करने से बचें। ऐसा करने से घर में अशांति बनी रहती है।