Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। राज्य भर में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि तीन स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला और अन्य इलाकों में धूप खिली है, लेकिन हवा ठंडी बनी हुई है। सुंदरनगर में घना कोहरा छाया रहा।
13 नवंबर तक मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के अनुसार, 13 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। हालाँकि, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
कहाँ कितना न्यूनतम तापमान रहा?
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 8.7 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 1.4 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 12.0 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 11.9 डिग्री सेल्सियस, केलांग में -2.9 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 7.4 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 4.1 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 9.0 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 9.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 7.8 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में -2.4 डिग्री सेल्सियस, नारकंडा में 6.1 डिग्री सेल्सियस, भरमौर में 10.0 डिग्री सेल्सियस, सेओबाग में 5.0 डिग्री सेल्सियस, बरठीं में 10.5 डिग्री सेल्सियस, कसाईली में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सराहन में 9.7 डिग्री सेल्सियस, ताबो में -2.4 डिग्री सेल्सियस और देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।