काजू (Cashew) का इस्तेमाल मिठाई और सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो खूब किया जाता है। साथ ही काजू से बनी बर्फी तो सब लोगों की पसंद होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि स्वाद के साथ-साथ यह सूखा मेवा सेहत को स्वस्थ बनाएं रखने में भी खूब उपयोगी है।
आइए जानें, काजू खाने के लाभ-
1. शरीर में एनर्जी बनाएं- काजू को ऊर्जा (Energy) का एक अच्छा स्रोत कहा जाता है। इसे खाने से सेहत को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे नहीं खाना चाहिए। अगर कभी-कभी बेमतलब ही आपका मूड खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको आराम मिल सकता है।
2. प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत- काजू में अधिक मात्रा में प्रोटीन (Protein) होता है। इसी वजह से इसे खाने से बाल और त्वचा स्वस्थ के साथ-साथ सुंदर भी होती हैं।
3. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है - काजू कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल रखता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होने के कारण यह जल्दी पच जाता है।
4. खून की कमी (Anaemia) दूर करता है- काजू आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है इसलिए इसे खाने से खून की कमी दूर होती है।
5. त्वचा चमकदार बनती है - काजू खाने से त्वचा का ग्लो बना रहता है और रंगत भी निखरती है। अक्सर सौंदर्य बढ़ाने के लिए इसका घरेलू नुस्खों के तौर पर उपयोग किया जाता रहा है।
6. याददाश्त तेज करता है- काजू को विटामिन-बी (Vitamin-B) का खजाना कहा जाता है। इसे खाली पेट शहद के साथ खाने से स्मरण शक्ति तेज होती है।
7. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है- काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है। जिसकी वजह से इसके सेवन से ब्लड प्रेशर ( Blood Pressure) कंट्रोल रहता है।
8. हड्डियां मजबूत बनाता है- काजू में अधिक प्रोटीन होता है। जो हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने का काम करता है। काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटेड फैट दिल को स्वस्थ बनाए रखता है। साथ ही यह दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।