जैसा की आप सब जानते ही है देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू है। ऐसे में लॉकडाउन के चलते सभी खेल से जुड़े कार्यक्रम आदि रद्द कर दिए गए है। वही, सभी क्रिकेट के खिलाड़ी अपने-अपने घर में परिवार के साथ समय बिता रहे है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ खेल रहे हैं। बता दें कि धोनी का ये वायरल वीडियो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने शूट किया है और इसे जीवा धोनी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में एमएस धोनी नए लुक में नजर आ रहे है।
हलांकि इससे पहले साक्षी धोनी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, उसमे एमएस धोनी बेटी जीवा को बाइक पर घुमाते हुए नजर आ रहे थे लेकिन वो वीडियो क्लियर नहीं था।