पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। ऐसे में हरियाणा के नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। हिसार में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।
वही, पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5, 3.8 और 6.4 दर्ज किया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.2, 3.4, 3.6, 3.2, 4 आौर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।