हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इलाज के बाद आज शिमला लौटने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। CM सुक्खू पेट में संक्रमण के चलते इलाज के लिए दिल्ली एम्स में अपना उपचार करा रहे थे। कल ही मुख्यमंत्री ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को दी थी और उनका आज दोपहर तक उनका शिमला लौटने का कार्यक्रम भी थी, जोकि खराब मौसम के चलते संभव नहीं हो पाया।
दरसल दिल्ली में बारिश और खराब मौसम की वजह से CM सुक्खू का हेलीकॉप्टर उड़ान नही भर सका, जिस कारण मुख्यमंत्री का शिमला आने का कार्यक्रम रद्द हुआ, अब CM सुक्खू कल शिमला वापस आयेंगे।
बता दें कि पेट में पैक्रियाज में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री को दिल्ली एम्स जाना पड़ा था । CM सुक्खू पेट में दर्द की शिकायत के चलते आईजीएमसी भी आए थे। डॉक्टरों द्वारा की गई अलट्रासांउड़ जांच में CM सुक्खू के पेट में संक्रमण पाया गया था। जिसके बाद CM सुक्खू 6 सदस्य डॉक्टरों की टीम की निगरानी में भी आईजीएमसी में रहे थे।