जनता टीवी के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ। हिमांशु द्विवेदी ने शुरुआत में कहा कि नमस्कार आपका स्वागत है हमारे खास कार्यक्रम चर्चा में, भारतीय गणतंत्र 73 साल, कितने सवाल ? जिसका संदर्भ है...भारत इस वर्ष 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है... भारतीय इसे पूरे हर्ष-उल्लास के साथ राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर स्वतंत्रता दिवस मनाते है...आजादी के 73 साल बाद यानी सन् 1947 से अब तक भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है...जिनसे हम आपको रूबरू कराएंगे, इसे जानते हुए आप भी गर्व महसूस करेंगे...आइये जानें इस कार्यक्रम से जुड़े हर सवाल का जवाब...भारतीय गणतंत्र 73 साल, कितने सवाल?
भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस बार भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर हर साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाता है। हालांकि, ऐसा पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस परेड निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से शुरू होगी। यानी कि परेड इस बार साढ़े 10 बजे शुरू होगी। भारत सरकार ने इस साल से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 23 जनवरी से कर दी है। पूरा समारोह 30 जनवरी तक चलेगा और मुख्य कार्यक्रम 26 जनवरी को होगा।