1759 - दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।
1939 - तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
1961 - तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1965 - गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्ट 'के. शंकर पिल्लई' ने की थी।
1999 - सं.रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम 'सिएटल' में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
2001 - विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन।
2002 - आईसीसी ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।
2004 - बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित।