1784 - अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।
1809 - इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।
1858 - नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।
1867 - पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
1912 - रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1918 - फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
1975 - सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।
1986 - ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
1982 - श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
1985 - हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
1986 - मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।
2007 - नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।