एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। शुक्रवार को टोरंटो में देसी गर्ल ने अपना जलवा बिखेरा। दरअसल, 13 सितंबर से शुरू हुआ टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की। इस फेस्टिवल में प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रीमियर लॉन्च हुआ। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई लेकिन एक्ट्रेस जायरा वसीम यहां नजर नहीं आई।
इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में पीसी बैकलेस व्हाइट और ब्लैक गाउन में नजर आ रही हैं। पीसी का ये लुक बेहद शानदार रहा। रेड कार्पेट पर प्रियंका ने मीडिया में खूब पोज दिए। सोशल मीडिया पर प्रियंका की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा हैं।
उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक एक रियल कहानी पर बनी है। यह मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की कहानी हैं जोकि पल्मनरी फाइबरोसिस जैसी बीमारी का शिकार थी। इस बीमारी से साल 2015 में उनका निधन हो गया था। आपको बता दें कि आयशा ने टॉक शो में व्याख्यान दिए और फेमस हो गई थी। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।